श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव में हवन- पूजन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का हुआ समापन

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के प्रीतनगर में स्थित श्री श्री नर्वदेश्वर मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीराम कथा सोमवार को संपन्न हो गया । कथा के समापन के बाद मंगलवार को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। श्रीराम कथा का आयोजन श्री श्री नर्वदेश्वर पराम्बा शक्तिपीठ मंदिर समिति की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज व साध्वी लक्ष्मी किशोरी ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीराम कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। आगे कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति के आत्मिक बल-बुद्बि का विकास होता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीराम कथा से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य का शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के अंतिम दिन मंगलवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ ।दोपहर तक हवन-पूजन के उपरांत शाम तक भंडारा कराया गया जिसमें नगर सहित आस- पास के ग्रामीण भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये। समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कथा को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने वाले सहयोगियों का हृदय आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बारमती देवी, आर पी राम,प्रदीप अग्रवाल,शेरखान, उस्मान अली,बालेश्वर सिंह, सतनाम सिंह, अभिषेक दूबे, धर्मेन्द्र जायसवाल,विकास सिंह छोटकू,रघुराई भारती, रिक्की भारती, चंद्रकांत सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में प्रभु श्रीराम भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment