अशोक मदेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। लोकप्रिय जिलाधिकारी सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह द्वारा 9 जनवरी को समाधान दिवस पर जुगैल ग्राम पंचायत के टोलों में राशन बटवाये जाने का आदेश दिया गया था। इसे देखते हुए शुक्रवार को जुगैल ग्राम प्रधान सुनीता यादव तथा प्रधान पति दिनेश कुमार यादव द्वारा गर्दा टोला में रह रहे राशन कार्ड धारकों में आवंटित सरकारी राशन की दुकान का उद्घाटन करते हुए मानक के अनुसार राशन वितरित कराया।
इस दौरान ग्रामीणों ने भावुक होकर बताया कि गर्दा टोला जुगैल में काला पानी आदिवासी क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। आजादी के (74)साल मे आज पहली बार यहां की जनता को उनके गांव में सरकार द्वारा दिए जाने वाला राशन मिल रहा है। बताया कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित गर्दा टोला के आदिवासी वनवासी किसी तरह अपनी जीविका चला रहे हैं।दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते यहां के ग्रामीण आदिवासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है। वहीं पहली बार गर्दा के ग्रामीणों को उनके गांव में राशन मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि यहां के लोगों को अन्य जारी सरकारी सुविधाओं का लाभ भी दिलाया जा सके। इसके लिए ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी सहित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
ग्राम पंचायत जुगैल के गर्दाटोला में पहली बार राशन मिलने से भावुक हुए ग्रामीण।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, January 29, 2023 3:54 AM
---Advertisement---

