नेशनल लेबल मॉनिटरिंग टीम को नगवां के ग्रामीणों ने गिनाई समस्यायों की अम्बार

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र|भारत सरकार की नेशनल लेबल की मॉनिटरिंग टीम आदर्श गांव नगवां की जमीनी हकीकत जानने आज शनिवार की शाम 4 बजे नगवां पहुँची , टीम पंचायत भवन पहुँची ही थी ग्रामीणों को टीम आने की भनक लग गयी और दर्जन भर ग्रामीण पंचायत भवन पहुँच कर गांव की जमीनी हक़ीकत से रूबरू कराया ग्रामीण रामेंद्र कुमार ,शीतल प्रसाद,शोभनाथ,बसंती ने
ने गांव में खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट ,पंचायत भवन में ही खराब पड़े हैंडपम्प , सहित गांव में पेयजल समस्या व विधवा पेंशन ना मिलने की बात अवगत कराई ,टीम के लोगों ने गांव में आवास के बारे में भी ग्रामीणों से पूछा जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 300 आवास कच्चे के है लेकिन आबादी के 2 प्रतिशत लोगों का नाम ही आवास की सूची में भेजी गई है | जिसे नोट कर टीम गांव भ्रमण पर निकल गयी गांव में केवल दो लाभार्थियों हुसन बानो पुत्र मोइनुलहक और रंगलाल का आवास देखकर अंधेरा हो जाने के कारण टीम वापस हो गयी जिससे गांव का अन्य बिंदुओं की जांच नही हो पायी|इस दौरान एनएलएम दो सदस्यीय टीम के अगुवा मनोज दीक्षित ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह , सचिव अरुण कुमार वर्मा मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment