मुख्यमंत्री सामुहिक योजना के तहत (84) वर-वधू मंगल परिणय सूत्र में जीवनसाथी बनें।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आज रेलवे फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को 84 जोड़ों ने सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ देने का वचन लिया। सभी जोड़ों का कन्यादान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक संजीव गोड़ ने किया। सभी जोड़ों को विभाग की ओर से आवश्यक सामान देकर विदा किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को रेलवे ग्राउण्ड में पंडित दिलीप पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सिंदूरदान तक की विधि कराई। योजना के तहत प्रत्येक जोड़ों को पायल,बिछिया,घड़ी,साड़ी,बर्तन सेट,कुकर, सूटकेस,दो चादर,
शृंगारदान, साड़ी एवं वर के
लिए परिधान दिया गया।
इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस समाज कल्याण योजना के तहत बेटियों के हाथ पीले करने का जिम्मा सरकार ने लिया है। इसका सीधा लाभगरीबों को इसका मिल रहा है। बेटियों की शादी का जिम्मा सरकार बखूबी निभा रही है। प्रदेश में लाखों गरीब कन्यायों का विवाह इस योजना के माध्यम से अभी तक हो चुका है। आज मुझे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सैकड़ों लड़कियों का विवाह कराने का मौका मिला।
विवाह समारोह में पहुंचे वर-वधू और उनके परिजनों के लिए लंच की व्यवस्था किया गया था।
इस शुभ अवसर पे मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाश्रय यादव, समाज कल्याण एडीओ उदयभान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, समाजसेवी शेरखान
वर-वधू के संग आए परिजन-जन मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment