सड़क सुरक्षा यातायात माह में स्कूली छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर दिलाई शपथ।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आजादी के दीवानें नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा यातायात के नियम के तहत राहगीरों को जागरूक करने के लिए सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्ट-आफिस से बस स्टैण्ड तक मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला एडीओ पंचायत अजय सिंह के नेतृत्व में बनाई गई। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को सड़क के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई और कहाकि सभी लोग शपथ लेकर भूल ना जाए बल्कि शपथ को अपने जीवन में आत्मसात कर खुद बचे और दूसरों को भी बचाएं।
सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा दो पहिया वाहन चालकों एवं बड़े वाहन चालकों को सड़क के यातायात नियमों के विषय में बताया साथ ही साथ हेलमेट पहनने की अपील भी की। मानव श्रृंखला लगभग (1) किलो-मीटर के करीब था ज्यादातर छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मानव-श्रखला में पुलिस बल के साथ मौजूद रहें थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया और छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया साथ ही सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारण एवं उनके निवारणओं को विस्तार से समझाया गया।इस मौके पर कस्बा इंचार्ज नवनीत चौरसिया, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, स़तोष तिवारी अमरेन्द्र प्रियदर्शी, मयंक सिंह, कयूम खान, अभिषेक श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, सैयदा सिद्दकी सहित,विद्यालयो के शिक्षक छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment