सत्यपाल सिंह
म्योरपुर सोनभद्र
आज सोमवार को यातायात माह मानव सुरक्षा को ले कर विद्यालय के बच्चों द्वारा लगभग 2 किलोमीटर का मानव श्रृंखला बनाकर लिखी हुई पार्टियों पर उद्घोष करते हुए शपथ लिया इस मानव श्रृंखला में बिरला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मून स्टार इंग्लिश स्कूल कस्तूरबा बालिका विद्यालय व कैमूर इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा म्योरपुर ब्लाक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर तक लगभग 2 किलोमीटर बच्चों द्वारा हाथ से हाथ जोड़कर मानव श्रृंखला बनाया गया
इस मौके पर बच्चों को खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार तिवारी द्वारा यातायात के बारे में बताकर बच्चों को शपथ दिलाया गया इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा क्षेत्रीय लेखपाल अनिल मौर्य टीचर रजनीश श्रीवास्तव पवन कुमार ब्लॉक ग्राम विकास अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे

