रौनियार वैश्य समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन में समाज को संगठित करने पर दिया गया जोर

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर- रविवार को स्थानीय बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज परिसर में रौनियार वैश्य समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रौनियार समाज को संगठित करने पर विशेष जोर देने की जरूरत है।हमारे समाज के लोग संगठित क्यो नही हो पा रहे है इस पर सभी को मिलकर मंथन करना होगा और संघे शक्ति पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।हमारे समाज के लोगो की मानसिकता सिर्फ धन अर्जित करना हो गया ।धन कमाने के साथ साथ समाज को भी समय देना पड़ेगा।दुद्धी विधान सभा मे हमारी संख्या 19000 है लेकिन हमारी कोई राजनीति में पहचान ही नही है कारण है कि हम संगठित नही है ।हम लोगो को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी तब हमारे समाज की अपनी अलग पहचान बनेगी।समाज के अगुआ हमेशा से हमे जगाते रहेंगे तो एक दिन निश्चित रूप से हम संगठित होंगे।हमे अपने उद्देश्य से भटकना नही है।हमे अपने आप को पहचानना है कि हम कमजोर नही है हम शक्तिशाली है।हम लोगो का जो कारंवा चल रहा है वो आगे बढ़ते रहना चाहिए।इस दौरान रौनियार समाज संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष आर के गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष रामसहाय गुप्ता,जिला सचिव आशकर गुप्ता,जिला संगठन मंत्री शिवशंकर गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष बभनी,श्याम बिहारी गुप्ता,ब्लॉक संरक्षक बाबूराम गुप्ता,जयंत प्रसाद,नीतीश गुप्ता,कार्यक्रम का संचालन वासुदेव गुप्ता ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment