अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विकास खंड चोपन अन्तर्गत ओबरा सेक्टर 10 से ओबरा गांव के तरफप्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा मानक के विपरीत कार्य किया जाने की शिकायत पर अपना दल ‘एस’ के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में जितने भी मटेरियल प्रयोग किया जा रहा है, उसकी क्वालिटी बेहद खराब है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि एक तरफ से बन रही है तो दूसरी तरफ से उखड़ रही है।
विभागीय अधिकारी और ठेकेदार के मिलीभगत से घटिया सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे घटिया मटरियल की जानकारी प्रधान को भी है लेकिन इसके बावजूद ग्राम प्रधान ने कोई उचित कदम नहीं उठाया। मामले में लगातार मिल रही शिकायत के बाद अपना दल के प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, इस मामले में जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी ने कहा कि अगर सड़क निर्माण का कार्य सही ढंग से नहीं किया, तो संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही कराने के लिए बाध्य होंगे।
मानक के खिलाफ घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ निवासियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, January 22, 2023 4:50 AM
---Advertisement---

