रवि सिंह,
दुद्धी/ सोनभद्र| प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि कोरगी व पिपरडीह बालू साइट पर तमाम प्रकार की अनियमितताए हो रही हैं, जिसमें मुख्य रूप से डब्लू0टी0 बगैर परमिट 2500/-रू0 सैकड़ के हिसाब से टीपर या हाइबा को बालू दिया जा रहा है जबकि परमीट के साथ 3500/-रू0 प्रति सैकड़ा घन फिट रेट पर बालू बेचा जा रहा है | साइटों से ज्यादातर गाड़िया डब्लू०टी० चल रही है। इसमें किसी तरह का कोई परमीट नहीं मिलता|
अधिकारियों तथा सरकार के आख में धूल झोककर बालू की चोरी कर सोनभद्र जनपद के साथ – साथ बनारस तथा अन्य जगह बेखौफ लोग ले जा रहे है। जबकि आदिवासी अपने आवास हेतु या शौचालय बनाने हेतु 10-20 फीट बालू उठावें तो पकड़े जाने पर ईमानदारी से नियम व कानून का पालन करवाया जाता है। तथा विभागों द्वारा लाखों रू० जुर्माना लगाया जाता है| किन्तु इस डब्लू0 टी0 बालू लोडिंग का पैसा किस राजस्व के खाते में जाता है ।आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया।

