बेकाबू ट्रक ने विजली के खम्भो सहित कई राज्यों को जोड़ने वाले जिओ कनेक्टविटी को तोड़ा उपभोक्ता नेटवर्क से दूर

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र -चोपन थाना अंतर्गत परासपानी स्थित बीते रात्रि लगभग 2 बजे डाला कि तरफ से रेनुकूट के तरफ जा रही बेकाबू ट्रक ने दर्जनों बिजली कर खम्भो सहित जिओ के फाइवर वायर तोड़ते हुए फरार हो गया । मौके पर नजदीक में हाइवे किनारे अनपूर्णा ढाबा में मौजूद कमर्चारियों ने देखने के बाद 112 डायल किया । जिसके उपरांत बेकाबू ट्रक को मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया।
बीजली के खंभा छतिग्रस्त होने के दौरान 11000 की सप्लाई प्रवाहित हो रही थी। वही खंभा हाइवे से जारहे क्रेटा कार पर जा गिरा । जिससे वह भी छतिग्रस्त हो गया। रात्रि में कार चालक डर की वजह से स्वयं भाग निकला। देखते-देखते बिजली के तार सड़क पर आने से जाम लग गया। ऐसे में बिजली विभाग सूचित किया गया। बिजली किटने के बाद हाइवे पर गाड़ियों का संचालन चालू हो गया।
वही विनीत कुमार पांडे फाइवर इंजीनियर जिओ कंपनी द्वारा बताया गया कि बिजली के तार के साथ हमारे जिओ के केबल भी प्रभावित हुए हैं । जिसके वजह से सोनभद्र जनपद के दुद्धी, मध्यप्रदेश के सिंगरौली, व झारखंड के कुछ भाग नेटवर्क से प्रभावित रहेंगे। जिनमे नेट चलाना कठिन हो सकता है। कार्य चालू कर दिया गया। जल्द ही नेटवर्क सही कर दिया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment