नगर पंचायत डाला में 7 माह पूर्व में बना नाली भ्रष्टाचार की भेट

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला / सोनभद्र – नगर पंचायत डाला बाजार स्थित जेई अरविंद सिंह के देख रेख में जो भी कार्य कराए गए या कराए जा रहे है। वह सभी मानक के विपरीत है। 7 माह पूर्व बनी नाली भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ गया।
नगर पंचायत डाला बाजार अंतर्गत यादहुसैन के घर से नाला तक कवर्ड नाली का निर्माण होना था । जिसकी लंबाई लगभग 200 मीटर है। वही 100 मीटर के करीब निर्माण कर अधूरा छोड़ते हुए भुगतान करा लिया गया। देखा जाय तो जिस नाली ढक्कन को 4 इंच मोटा बनवाना था वही कही 2 इंच तक कवर्ड ढक्कन की ढलाई करते हुए खानापूर्ति कर दी गयी। ना ही जिम्मेदार कभी साइड की जांच किये और नाही कभी देखने आए। वैसे में ठेकेदारों मनमानी कर चलते बने। वही रामजनम के घर से विश्वनाथ के घर तक रबर गोल्ड इंटरलॉकिंग का निर्माण होना था जो विश्वनाथ के घर के तरफ निर्माण न कराकर दूसरी तरफ निर्माण करा दिया गया। जिम्मेदार बताते है कि हम सभी को अधिकार हैं।
नाली की मानक के सम्बंध में जेई अरविंद सिंह से पूछा गया तो पता चला कि नाली का ढक्कन 4 इंच मोटा बनाना हैं । लेकिन बना मात्र 2 इंच मोटा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment