मकर संक्रांति पर भाजपा का तहरी भोज, अंत्योदय व्यक्ति के साथ।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। मंडल खरहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंतोदय व्यक्ति के साथ तहरी के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया। उत्‍तर प्रदेश की अति पिछड़ा जिला सोनभद्र में एक तरफ जहां मकर संक्रांति पर उल्‍लास का माहोल हैं। वहीं, ग्रामसभा जुगैल के खरहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तहरी भोज के साथ इस दिन को मनाया। इस दौरान चोपन मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री मंत्रि का अंतोदय व्यक्ति के साथ दिखाई दिया। तब जुगैल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनका उत्साह देखते ही बनता था। यह एक ऐसा अवसर है जब हर वर्ष प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता उन उच्च आदर्शों एवं सिद्धांतों पर निःस्वार्थ समर्पित होने का संकल्प लेता है, जिनकी नींव पर भाजपा का निर्माण हुआ है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के बीजमंत्र का जाप करते, ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी उसके स्वयं सबसे अंत में’, सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए हर भाजपा कार्यकर्ता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा न केवल एक अनूठी पार्टी के तौर पर उभरी है, बल्कि इसने पूरे देश की राजनीति की धारा को भी मोड़ दिया है। अपने निःस्वार्थ कार्यकर्ताओं के साथ चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह नेतृत्व के बल पर इसका अचंभित कर देने वाला उदय यह प्रमाणित करता है कि सिद्धांतनिष्ठ राजनीति, नीतियों से समझौता न करने का संकल्प, ईमानदारी एवं असाधारण कर्तव्यबोध लोकतंत्र में आश्चर्यजनक परिणाम दे सकते हैं। आज भाजपा न केवल सोनभद्र की एकमात्र आशा है, बल्कि यह पूरे चोपन मंडल के लिए एक उदाहरण भी है। इस दौरान सुनील सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के समय में भाजपा ने खिचड़ी भोग शुरु किया था। यह भोज लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, कालीचरण खरवार, संदीप पांडे, कामेश्वर विश्वकर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment