शक्तिनगर/सोनभद्र थाना शक्तिनगर के चिल्काटांड बस्ती निवासी मुन्ना तिवारी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि उसकी लड़की उम्र लगभग 16 वर्ष, बिना बताये घर से कही चली गयी है । काफी खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-196/2022 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन शुरु कर दिया गया । पुलिस के अथक प्रयास से आज दिनांक 15.01.2023 को समय लगभग 15.00 बजे मुखबिर की सूचना पर बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से उक्त गुमशुदा बच्ची को बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । गुमशुदा बच्ची को सकुशल वापस पाकर बच्चों के परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी । उक्त बच्चे की बरामदगी कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी त्रिभुवन चन्द्र, महिला आरक्षी किरन यादव शामिल रहे ।

