अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगाई फांसी

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र /थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोडहर गांव में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगाई फांसी शुक्रवार की शाम डोडहर निवासी रामजी जब काम से वापस घर लौटा तो घर मे बढेर की रस्सी के सहारे बढेर से लटक कर जान दे दी थी जानकारी के अनुसार से उसकी पत्नी रामकली(27)का शव लटकता देख भौचक रह गया, वो चीखने चिल्लाने लगा शोर शराबा सुन पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान के माध्यम से मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गयी। मृतिका के पति रामजी ने बताया कि वो सुबह मजदूरी करने चला गया था घर पर उसकी पत्नी रामकली व तीन बच्चे सबसे बड़ा अंकित(09), रीना(05), रिंकी(01) थे, पीछे से रामकली ने तीनों बच्चे को अलग कमरे में बंद कर दिया व खुद दूसरे कमरे में बढेर से लटक गयी जब मै घर पहुंचा तो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। मृतिका के भाई चरगोड़ा मध्यप्रदेश निवासी रंगलाल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात रामजी ने फोन कर हमें सूचना दी हम तीनों भाई तत्काल मौके पर पहुंच गए घर मे कोई विवाद भी नही था फिर न जाने क्यों हमारी बहन ने बड़ा कदम उठा लिया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment