सत्यपाल सिंह/वसीम अहमद)
म्योरपुर-सोनभद्र, ब्लॉक क्षेत्र के भलुही स्थित अधोराचार्य बाबा कीनाराम शोध संस्थान के तत्वाधान में सर्वेश्वरी समूह शाखा वाराणसी के सौजन्य से बुधवार को बाबा कीनाराम इंटरमीडिएट कॉलेज भलुही के प्रांगण में गरीबों एव असहायों को 1000 कम्बल वितरण किया गया।कम्बल बितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ एव विशिष्ट अतिथि के रूप में आये म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने वृद्धों एव असहायों को कम्बल बितरण किया।कम्बल पाकर वृद्धों एवं असहायों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने कहा कि गरीबो एव असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।सर्वेशरी समूह शाखा वाराणसी महिला मंडल की सदस्याएं एव शाखा म्योरपुर के सदस्य इस सराहनीय एव पुनीत कार्य के लिए प्रशंसा के पात्र है।इस दौरान किशुनदेव जायसवाल,मोहरलाल खरवार,दीपक सिंह,रजनीश श्रीवास्तव,शेषनाथ तिवारी,जयंत प्रसाद,ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता जायसवाल,गणेश जायसवाल,ज्ञानदास,रामकुंवर सिंह ,सर्वेश्वरी समूह महिला मंडल शाखा वाराणसी की सदस्या संगीता सिंह,रूबी सिंह,सत्या सिंह,बबिता सिंह,सुनीता सिंह इत्यादि मौजूद रहीं।

