बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत डोडहर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा बिना सुपरवाइजर के ही केन्द्र खोल कर मनमाने तरीके से पोषाहार वितरण शुरू कर दी।जब डोडहर प्रथम आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता के रहमुनिशा से पुछा गया कि आप बिना सुपरवाइजर की उपस्थिति के वितरण कर रही हैं तो उनके द्वारा बताया गया कि मैंने सुपरवाइजर से बात किया था और उन्होंने बोला कि वितरण शुरू कर दो इसके वजह से मैं वितरण शुरू कर दी।जबकि पुष्टाहार का वितरण सुपरवाइजर की उपस्थिति में उनके देखरेख में ही करना है।वही जब इस बारे में मुख्य सेविका/सुपरवाइजर सावित्री यादव से पूछा गया कि क्या आप के आदेश पर आंगनवाड़ी पर वितरण शुरू किया गया है तो उन्होंने कहा कि नहीं मैंने नहीं बोला है। और मुझे जानकारी मिला है कि कार्यकर्ता द्वारा वितरण शुरू कर दी है। जो गलत है।लोगों द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।इस आंगनबाड़ी केंद्र को तय समय के अनुसार खोला नहीं जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा मनमर्जी के अनुसार केंद्र खोला जाता है व बंद किया जाता है। इस संबंध में जब सीडीपीओ म्योरपुर हृदय नारायण सिंह से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि बिना सुपरवाइजर के उपस्थित रहे या उन्हें सूचित किये बिना पोषाहार का वितरण करना नियम विरुद्ध है और समयानुसार आंगनवाड़ी केंद्र नही संचालित हो रहा है यदि ऐसा हो रहा है तो जांच कर कठोर कार्यवाई की जाएगी।

