छात्र संघ चुनाव : छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

दुद्धी संवाददाता, सोनभद्र

दुद्धी/ भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे करोना काल की वज़ह से करीब दो वर्ष पूर्व तक छात्रसंघ चुनाव नही कराया गया था लेकिन कालेज प्रशासन द्वारा 5 जनवरी को छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी की गई जिसमें नामांकन पत्र 9 जनवरी को विभिन्न 7 पदो के लिए 13 उम्मीदवारों ने दाखिल किया। लेकिन कालेज प्रशासन के द्वारा 10 जनवरी को
कालेज प्रशासन के द्वारा नोटिस बोर्ड पर छात्रसंघ चुनाव को अचानक स्थगित करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया जिसको लेकर आज छात्रों का प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार बृजेश वर्मा को ज्ञापन सौंप चुनाव कराने की मांग की।ज्ञापन में अवगत कराया की सोनभद्र जिला अतिपिछड़ा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहाँ पर छात्रसंघ चुनाव को अचानक स्थगित करना कहीं न कहीं छात्रों के अधिकार को कुचला जा रहा है छात्रसंघ के चुनाव न होने से छात्रों के प्रतिनिधित्व न करने से यहाँ स्थानीय कालेज के कर्मचारि व अन्य लोगों के द्वारा कालेज को मनमानी तरीके से संचालित किया जाता है। इस दौरानअजय यादव ,समरजीत सिंह , अरविंद कुमार अनुपम यादव ,सूर्यांश द्विवेदी,अमन कुमार ,आयुष कुमार नफीस राजा इरफान अंसारी रिशु कुमार ऋषभ मिश्रा उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment