ब्यूरो क्राइम जासूस)
रावर्ट्सगंज/सोनभद्र आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक रावटसगंज जिला कार्यालय सोनभद्र में मा0 नरेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व सांसद जी के अध्यक्षता में आहूत की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में मा0 घनश्याम चंद खरवार जी मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज मिर्जापुर मण्डल पूर्व सांसद, मा0 अमरेंद्र बहादुर भारतीय जी मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल रहे,मा0 राजू गौतम मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज मंडल मिर्जापुर मंडल मा0 गुड्डूराम चमार जी मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल. मा0 एड0 शशीभूषण जी मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल . मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 सत्यनारायण जैसल पूर्व विधायक/ मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मा0 रामविचार गौतम मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल मा0 संजय गोंड जी मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल. मा0 वीरेंद्र मौर्या मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री बी सागर जिलाध्यक्ष सोनभद्र ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र जी पूर्व सांसद, ने कहा कि आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिवस की तैयारी सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है अपनी टीम को चुस्त दुरुस्त कर ले और परम आदरणीय सुश्री बहन कुमारी मायावती जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा एवं पूर्व राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और इनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को सभी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें तभी हम माननीय बहन जी के हाथों को मजबूत कर सकेंगे विरोधी पार्टियों द्वारा तरह-तरह के जुमलेबाजी करके गुमराह करने का काम किया जाएगा और लोकलुभावन वादे किए जाएंगे जिससे जनता गुमराह ना होने पाए सकें और सर्व समाज के नीतियों पर चलकर सर्व समाज के लिए विकास का कार्य कर सकें। अध्यक्षता कर रहे मा0 नरेंद्र सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर सभी विकास के कार्यों को करने का काम करती है दलित समाज पिछड़ा समाज अल्पसंख्यक समाज सवर्ण समाज के लोगों को ध्यान में रखते हुए कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती सभी को समान अधिकार देने का काम करती है बसपा के सरकार में गुंडाराज भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं रहता बहन बेटियां सुरक्षित रहती है किसान नौजवान मजदूर सभी के हाथों को काम मिलता है और बसपा की सरकार में शासन दुरुस्त रहता है अधिकारी कर्मचारी जनता का काम करते हैं आज भाजपा सरकार जनता के साथ छलावा करने का काम कर रही है जिससे आज चारों तरफ भ्रष्टाचार बलात्कार लूट हत्या बेरोजगारी जैसी यातनावो को जनता को झेलना पड़ रहा है ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है
सभा को संबोधित करते हुए माननीय सत्यनारायण जैसल पूर्व विधायक मंडल प्रभारी ने कहा कि बसपा के सरकार में परम आदरणीय सुश्री बहन कुमारी मायावती जी ने प्रदेश की जनता को अपने परिवार के जैसा समझा और चारों तरफ विकास की गंगा बहाने का कार्य किया जो 70 वर्षों में किसी सरकार में नहीं हुआ हर गांव हर गली हर शहर में गरीबों को बिजली-पानी आवास जो मूलभूत आवश्यकताएं हैं उनको देने का कार्य किया बहुजन समाज पार्टी के सरकार में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को शहरी आवास मदरसों में अध्यापकों की भर्ती तमाम मदरसे अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया धन्य हो बहन कुमारी मायावती जिन्होंने हर समाज के लोगों को समान अधिकार समान व्यवस्था देने का काम किया।
सभा को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी संजय गोंड जी ने कहा कि दलित पिछड़ा समाज आदिवासियों के लिए बसपा सरकार में सुश्री बहन कुमारी मायावती जी ने मान सम्मान स्वाभिमान और अधिकार देने का काम किया जिसका आदिवासी समाज सदैव ऋणी रहेगा।जिलाध्यक्ष बी सागर साहब ने कहा कि सर्व समाज के जनता के साथ अत्याचार बसपा कभी नहीं बर्दाश्त करती अगर किसी के साथ अत्याचार होता है तो बहुजन समाज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उसके मान सम्मान स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार रहता है इसलिए बहुजन समाज पार्टी की सरकार को बनाने की परम आदरणीय सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के हाथों को मजबूत करेगी और ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों को करने का काम करेगी
बैठक में मुख्य रूप से अविनाश शुक्ला. कमलेश गोड़ पूर्व जिला अध्यक्ष. वीरेंद्र मौर्या . राज कुमार, जमुना चौधरी, महेंद्र शेन,आशीष मिश्रा. हीरालाल सायन. देवी शरण भारती. प्रेमनाथ गौतम . सरोज यादव बाबू राम प्रजापति बलवंत रंगीला. अमन मौर्य .अवधेश पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, विश्वकर्मा. भगवानदास अनिल मौर्य भारती. रामचंद्र रत्ना. चुनमुन प्रधान .शंकर प्रसाद. राम लखन देहाती .फूल मोहम्मद .राजेश भारती. प्रदीप पांडे. धर्मेंद्र भारती सेक्टर अध्यक्ष बसपा कुसम्हाॅ .विक्रम प्रधान. पवन प्रधान. राजू गुप्ता. अरुण वर्मा .जनार्दन सिंह पटेल. नारद राव. विजय भास्कर. अरविंद भारती .दीपक कुमार .सिद्धांत भारती .बल्लू खान. पिंटू भारती. सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

