सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र | भाउराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने आज अपना – अपना पर्चा दाखिल किया | कॉलेज के प्राचार्य डॉ० नीलांजन मजूमदार व मुख्य शास्ता डा० रामसेवक यादव तथा निर्वाचन अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से बताया कि छात्र संघ चुनाव 2022- 23 के लिए आज कुल 13 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया |
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 03, उपाध्यक्ष पद के लिए 01, महामंत्री पद के लिए 03, पुस्तकालय मंत्री के लिए 01, कला संकाय पद के लिए 03, वाणिज्य संकाय पद के लिए 01, विज्ञान संकाय पद के लिए 01, नामांकन पत्र दाखिल हुआ | कल 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी | तत्पश्चात वैध सूची को जारी किया जाएगा | जबकि 12 जनवरी को नाम वापसी तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा |

