छात्रसंघ चुनाव मे सात पदों के लिए 18 नामांकन पत्रों की हुई खरीदारी ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी, सोनभद्र

दुद्धी / सोनभद्र | छात्रसंघ चुनाव को लेकर भाऊराव देवरस पीजी कॉलेज में रविवार को 7 पदों के उम्मीदवारी के लिए कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई | आपको बता दें की डिग्री कॉलेज दुद्धी में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद छात्रों के बीच सरगर्मी तेज हो गई है | निर्वाचन अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार गौतम ने बताया की सोमवार 9 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा | उसके अगले दिन मंगलवार 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उसी दिन 1 बजे के बाद वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी | छात्र संघ चुनाव से नाम वापसी की तिथि 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच की जाएगी | उसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी | 17 जनवरी दिन मंगलवार को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा | तत्पश्चात उसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment