दुद्धी संवाददाता,
दुद्धी/सोनभद्र जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 13 लोगो को विभिन्न पदों पर आवेदन करना था लेकिन बभनी ब्लाक क्षेत्र के कोरची ग्राम पंचायत के सेक्रेट्री व ग्राम प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से अपने पुत्र और पंचायत मित्र व वार्ड सदस्यों से आवेदन करा दिया। जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।
ग्रामीण मदन कुमार ,अटल बिहारी कृष्ण कुमार अटल यादव विजय प्रजापति लल्लू अशोक कुमार आदि ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एडीएम को शिकायती पत्र दे कर मनमाने तरीके से कार्य कर रहे ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।वहीं कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन आवेदकों ने फार्म भरा है उनका निरस्त कर सामूहिक योग्य युवाओं को मौका दिया जाए ताकि गाव के बेरोजगार युवक रोजगार से जुड़ सके।

