हाजी सलीम हूसैन)
रावर्ट्सगंज/सोनभद्र जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा माह सम्बन्धी समन्वय बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले सरकारी कार्मिकों से यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी लोगों को दी जाये, उन्होंने कहा कि दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन शीटटबेल्ट के साथ कराया जाये, जिलाधिकारी ने आदेशित करते हुए कहा कि कहा कि 05 जनवरी, 2023 से शुरू होकर 04 फरवरी, 2023 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के सभी शर्ताें को पूरा किया जाये। स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइविंग लाईसेंस चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरूकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गढ्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
जिलाधिकारी ने समन्वय बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सके। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रूकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने हेतु स्कूलांें में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये। शराब पीकर वाहन कदापि ही न चलायें, सड़कों पर बाईक स्टन्ट न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें, और गलत लेन में भी वाहन को न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करें, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं से लोग अपने को सुरक्षित रख सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ए0आर0टी0ओ0 व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं, विद्यालयों की बसों की जाॅच कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है कि नहीं व वाहन चालक के वैध लाईसेंस की जाॅच भी कर ली जाये। बैठक अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, ए0आर0टी0ओ0 श्री राजेश्वर यादव, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री आर0पी0 यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबन्धकगण, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

