सेराजुल होदा,
दुद्धी /सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी के म्योरपुर तिराहे पर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी श्रीकांत राय की मौजूदगी में कस्बा इंचार्ज संजय सिंह द्वारा दर्जनों दुपहिया वाहनों का ई चालान किया गया | जांच के दौरान वाहन स्वामियों को निर्दश दिये गये की सुरक्षा नियमों के साथ कतई खिलवाड़ ना करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आप वाहनों को चलाएं | इस मौके पर उप निरीक्षक इनामुल हक, क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल सहित कई कांस्टेबल मौजूद रहे |

