अशोक मध्देशिया
संवाददाता
ओबरा-डाला/सोनभद्र।विश्वहिंदू महासंघ जिला इकाई सोनभद्र के द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रामकुमार के नेतृत्व में ओबरा के गजराज नगर में स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के चित्र पर शोक मनाते हुए उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की मां सादगी की प्रमुर्ति थी,आज के परिवेश में उन्होंने अपने जीवन को सादगी और सरलता से व्यतीत किया। उनका पुत्र देश का प्रधानमंत्री हैं। उसके बाद भी वह सादगी से जीवन व्यतीत कीं। उन्होंने स्वर्णिम (100) वर्ष पूर्ण किया यह बहुत बड़ी बात हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकप्रिय पीएम नरेंद्र मोदी जी की मां हीराबेन मोदी जी कि 100 वर्ष की उम्र में मृत्यु उपरांत विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक जिले में 5 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक अभियान के रूप में शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी विंध्याचल मिर्जापुर सत्य प्रकाश पांडे जी रहे ।
शोक सभा में मुख्य रूप से नगर प्रभारी डाला नागेंद्र पासवान , नगर अध्यक्ष ओबरा सर्वेश दुबे, नगर प्रभारी विनोद तिवारी,जिला मंत्री मनोज चौहान,नगर महामंत्री विनय दुबे,सेक्टर संयोजक उमाशंकर केसरी,बंटी चौरसिया कौन ब्लॉक प्रभारी महेंद्र नाथ वर्मा,नंदलाल खरवार, संदीप खरवार, रोहित मोदनवाल , अविनाश कुमार सिंह,दीपक पांडे आशु पाठक,धर्माचार्य इंद्रजीत पांडे, हिमांशु मिश्रा,पिंटू शुक्ला ओम प्रकाश शर्मा,हर्ष चंद्रवंशी अंकित कुमार किरण, मोदन- वाल,सावित्री देवी,शीला देवी, निर्मला देवी व अन्य मौजूद रहें।
प्रधानमंत्री मोदी जी के माताजी के निधन उपरान्त विश्व हिन्दू महासभा ने किया शोक सभा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, January 6, 2023 3:35 PM
---Advertisement---

