विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन उपरांत किया शोक सभा

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

ओबरा / सोनभद्र – विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रामकुमार हिंदू के नेतृत्व में ओबरा के गजराज नगर में स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की मां सादगी की प्रमुर्ति थी । आज के परिवेश में उन्होंने अपने जीवन को सादगी और सरलता से व्यतीत किया। उनका पुत्र देश का प्रधानमंत्री हैं। उसके बाद भी वह सादगी से जीवन व्यतीत कीं। उन्होंने 100 वर्ष पूर्ण किया यह बहुत बड़ी बात है। हीराबेन अपने जीवन में अपने पुत्र को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन बार सीएम और दो बार पीएम बनते देख चुकी थी । जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया पीएम नरेंद्र मोदी जी की मां हीराबेन मोदी जी कि 100 वर्ष की उम्र में मृत्यु उपरांत विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक जिले में 5 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक अभियान के रूप में शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी विंध्याचल मिर्जापुर सत्य प्रकाश पांडे जी रहे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर प्रभारी डाला नागेंद्र पासवान , नगर अध्यक्ष ओबरा सर्वेश दुबे, नगर प्रभारी विनोद तिवारी जिला मंत्री मनोज चौहान नगर महामंत्री विनय दुबे सेक्टर संयोजक उमाशंकर केसरी बंटी चौरसिया कौन ब्लॉक प्रभारी महेंद्र नाथ वर्मा संदीप कुमार नंदलाल खरवार अविनाश कुमार सिंह दीपक पांडे आशु पाठक रोहित मोदनवाल धर्माचार्य इंद्रजीत पांडे हिमांशु मिश्रा पिंटू शुक्ला ओम प्रकाश शर्मा हर्ष चंद्रवंशी अंकित कुमार किरण मोदनवाल निर्मला देवी सावित्री देवी शीला देवी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment