ग्राम पंचायत भरहरी में फुलो की होली लठ्ठमार लीला के साथ, नौं दिवसीय रासलीला का समापन।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहरी में चल रहे नौ दिवसीय रासलीला का समापन के आखिरी दिन रासलीला मंचन कर रहे कलाकारों द्वारा सर्वप्रथम मोर नृत्य का अद्भूत नजारा पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया उसके पश्चात भगवान् श्रीकृष्ण और राधा रानी के संग जमकर फूलों की होली खेली गई। आयोजन समिति के तरफ से दो कुंतल फूलों की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही भगवान् श्रीकृष्ण और राधा रानी के बिच नोकझोंक के साथ फाग शुरू हुआ पूरा पंडाल राधे राधे के जयकारे से गुंजायमान हो गया वहीं बरसाने की मशहूर लठ मार होली का भी दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ ही आसपास के गांवों से आये हुये लीला प्रेमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजा मिश्रा, अरविंद मिश्रा उर्फ बुल्ले गुरु, गोमती प्रसाद पाठक, भाजपा नेता संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, सत्यभान सिंह, गोपाल दास, रामचन्द्र, कमलेश मास्टर, नागेश्वर सिंह, रजत मिश्रा , विकास सिंह छोटकू, सहित भारी संख्या में रासलीला भक्तगण लोग बाग मौजूद रहें।कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment