अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में 5 जन. 2023 छात्र-संघ चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्रतिनिधि व छात्र नेताओं के मध्य हुई वार्ता में बनी सहमति के आधार पर महाविद्यालय छात्र-संघ चुनाव सत्र 2022-23 के मतदान एवं घोषित करने की तिथि परिणाम तिथि में परिवर्तन करते हुए 19 जन. 2023 के स्थान पर 17 जन. 2023 कर दिया गया है। पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं।
वे सभी कार्यक्रम पूर्व में निर्धारित तिथियों पर ही संपन्न कराएं जाएंगे मतदान की तिथि दिनांक 17 जनवरी 2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में सत्र 2022-23 में नामांकित छात्र-छात्राएं ही अपने मूल ग्रीन कार्ड से महाविद्यालय में निर्धारित बूथों पर प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान कर सकेंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा 17 जनवरी 2023 को मतगणना संपन्न होने के बाद की जाएंगी।
उक्त आशय की जानकारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर प्रमोद कुमार ने दी।
पी.जी. कालेज छात्र-चुनाव सत्र 2022-23: मतदान एवं परिणाम तिथि में परिवर्तन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, January 6, 2023 3:10 AM
---Advertisement---

