अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत प्रीत नगर स्थित श्री श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन 24 जनवरी 2023, मंगलवार से किया जायेगा।
इस आशय का निर्णय मंगलवार की शाम सात बजे मंदिर परिसर में हुई गणमान्य भक्तजनों की बैठक में लिया गया । कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु सुनील सिंह को आयोजन समिति का सर्वसम्मति अध्यक्ष चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदीप अग्रवाल एवं संचालन राजेश अग्रहरि ने किया।
जिसमें नगर के सम्मानित गण संजीव त्रिपाठी जी, संजय जैन, शेर खान,अभिषेक दुबे, हंसराज शुक्ला, राम प्रसाद,गर्ग जी,धर्मेंद्र जायसवाल रघुराई, अरुण सिंह, सुरेश जायसवाल, विकास सिंह छोटकु, नागेंद्र विश्वकर्मा, धनश्याम चौधरी, सुरेंद्रदेव पाण्डेय,चंद्रकांत सिंह, रामकुमार मोदनवाल एवं सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।
श्री श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह सर्वसम्मति चुनें गए।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, January 4, 2023 1:31 PM
---Advertisement---

