10,000/- ईनामिया वांछित अभियुक्त को  मांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

मुस्तकीम खान)

मांची/सोनभद्र  10,000/- ईनामिया वांछित अभियुक्त को  मांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवगत कराना है कि थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में संलिप्त वांछित अभियुक्त अफरोज उर्फ डब्लू पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ग्राम पनौरा, थाना मांची, जनपद सोनभद्र की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिनांक-30.12.2022 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा 10,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था । उक्त निर्देश/पुरस्कार घोषित के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.01.2023 को थाना मांची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर खोडैला बीएसएनएल टावर के पास से उपरोक्त घटना में वांछित/फरार रुपये 10,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त अफरोज उर्फ डब्लू पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ग्राम पनौरा, थाना मांची, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1.अफरोज उर्फ डब्लू पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ग्राम पनौरा, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, थाना मांची, जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, पोस्ट प्रभारी खोडैला, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी राजेश सिह, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
4. मुख्य आरक्षी मो0 अकरम खान, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
5. आरक्षी जयकिशन, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।
6. आरक्षी अल्ताफ, थाना मांची, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment