अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत बाड़ी में वर्षों से बंद पड़े पत्थर खदान में घर बनाने के लिए महिला द्वारा मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का खदान भसकने
से पत्थर से गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
इस प्रकरण पर प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन लक्ष्मण पर्वत द्वारा जानकारी दिया गया कि स्थानीय चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ी में एक बंद पड़े पत्थर खदान मे घर बनाने के लिए मिट्टी निकालने के दौरान पत्थर से चोट लगने के कारण एक महिला जिसका नाम सोनी उम्र लगभग (26) वर्ष पत्नी छोटू निवासी बाड़ी,डाला,थाना चोपन की इलाज के दौरान मौत हो गई । शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखा गया है।
घर बनाने के लिए खदान से मिट्टी लेने गई महिला खदान भसकने से दबी,इलाज के दौरान मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 30, 2022 3:13 AM
---Advertisement---

