अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र।व्यवसाई सर्वजीत सिंह की पुत्री नेहा सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 20वां रैंक हासिल किया है। जिससे परिजनों ,नगरवासियों सहित पूरे जनपद में हर्ष है। नेहा सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा सोनभद्र से ही प्राप्त की है व इसके उपरांत वो अपनी उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय गईं। उन्होंने बीएचयू से बीएससी स्टेटिस्टिक्स व एमएससी स्टेटिस्टिक्स की शिक्षा ग्रहण की। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के सामाजिक संगठन डाला नवनिर्माण सेना की ओर से समाजसेविका दीक्षा पटेल व नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें तिलक लगाकर,मिष्ठान खिलाकर व फूल माला पहनाकर इस सफलता पर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान नगर के हेमचंद विक्रमादित्य विद्या मंदिर के प्रभारी सर्वेश सिंह पटेल व अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी इस सफलता पर नेहा को शुभकामना दी।
सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इस सत्र की यूपीएससी परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था किंतु उनमें से केवल 29 छात्रों का चयन हुआ। जिसमें नेहा सिंह ने (20) वां रैंक प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से नगर सहित जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में नवनिर्माण सेना के उपाध्यक्ष गोविंद भारद्वाज आशीष जायसवाल शुभम श्रीवास्तव,अक्षय सिंह अन्य मौजूद रहे।
डाला की लाडली नेहा सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया 20वां रैंक,नगर एवं जनपदवासियों में हर्ष।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 29, 2022 2:44 PM
---Advertisement---

