अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। आज दोपहर में शाश्र्वत मंच के कार्यकर्ता ने गजराज नगर तिराहे पर खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह का पुतला फूका गया मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा कि बालू लीज कहीं और है खनन कहीं और हो रहा है जैसे बिंद स्टोन प्रोडक्ट्स संजय दुबे अगोरी खास मैं राजेश प्रसाद यादव अघोरी खास न्यू इंडिया मिनरल्स सुरेंद्र तिवारी अघोरी खास वर्धमान इन्वेस्टमेंट एंड कंपनी बहमोरी ये सभी बालू का जमकर खनन कर रहे हैं जिसमें खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह और सर्वेयर योगेश शुक्ला के मिली भगत से अवैध खनन चल रहा है ये वही सर्वेयर है जो 2017और 2018 इसी पद पर थे इन्होंने अपना ट्रांसफर सोनभद्र में पैसे और ऊंची पहुंच के लोगों चलते फिर करा लिए और वही अपना पुराना काम फिर चालू कर दिया है जिससे सरकारी राजस्व को भी भारी क्षति पहुंच रही है मंच के उपाध्यक्ष पवन भारती अम्बेडकर ने कहा की हमारा सोनभद्र आदिवासी और दलितो का क्षेत्र है यहां के खनन क्षेत्र में जिन लोकल लोगों को कोई काम नहीं मिलता है खनन क्षेत्र में लगी मशीन तुरंत बंद होनी चाहिए ऐसे अधिकारी सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं
जिसे हम लोग कत्तई बर्दाश्त नहीं कर सकते अगर ये अवैध खनन जल्द से जल्द बंद नहीं तो हम सभी लोग आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी खान अधिकारी की होगी इस मौके पर हंसराज भारतीय विनोद भारती सचिन दिलीप भारती राहुल भारती आकाश भारती नंदू भारती कादर भारती सोनू खरवार अरविंद भारती आदि मौजूद थे
अवैध खनन से आक्रोशित शाश्र्वत मंच के कार्यकर्ताओं ने गजराज नगर चौराहे पर खनन अधिकारी का पुतला दहन किया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 29, 2022 9:52 AM
---Advertisement---

