ऊर्जा नगरी ओबरा के ताइक्वांडो के हुनरहार बच्चों ने दिया बेहतरीन प्रदर्शन-बेस्ट बंगाल में।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। उ० प्र० का सोनभद्र एक ऐसा जनपद है,जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, लेकिन होनहारों की बात करें तो कहीं से कोई कम नहीं है। हर क्षेत्र में अपने-अपने जगह स्थान बनाते दिखते हैं,ठीक वैसा ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का एक कोना हैं जो ऊर्जा नगरी ओबरा की तरफ जाता है। जहां के बच्चों ने ममता बनर्जी के स्टेट में जा कर अपना ताइक्वांडो का जमकर प्रदर्शन दिया, आपको बताते चले कि कोलकाता में चल रहे तीन दिवसीय ताइकांडो कंपटीशन में ओबरा के 5 बच्चों ने पदक पर कब्जा किया और सोनभद्र का नाम रोशन किया। वही इस विषय पर जब ताइकांडो के शिक्षक विमलेश दीक्षित से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां बच्चों को सूर्य उदय होने से पहले उन्हें बुलाया जाता है, क्लास के लिए तब उन्हें ट्रेनिंग दिया जाता हैं।वही 3दिवसीय दौरे पर हमारे यहाँ के होनहारों ने अच्छा प्रदर्शन दिया जिसमें जूनियर वर्ग में अंशुमन सिंह ने 25किलो वेट उठाकर सिल्वर मेडल,इपशा सिंह ने 45किलो वेट उठाकर ब्रॉन्ज़ मेडल एवं हर्षिता सिंह ने भी ब्रॉन्ज़ मेडल पर कब्जा किया ।वही सिनियर वर्ग के वर्षा सिंह ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
जिससे एक अच्छा सन्देश में अखबार सोशल मीडिया के माध्यम से देना चाहता हूँ कि सभी बच्चों को आत्मनिर्भर बनाये ताकि व आगे अपना बचाव खुद से कर सके। वही इस खबर को जब AVP टैलेंट के शिक्षक आरती बाजपेई को पता चला तो सारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामना दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment