गुरमुरा पंचायत पनारी मे निर्माणाधीन पीट-दान चढा भ्रष्टाचार की भेट।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। चोपन विकास खंड-अंतर्गत ग्राम पंचायत-पनारी खास स्थित गुरमुरा रेलवे स्टेशन पर बन रहा पिट दान चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट,निर्माण कार्य में मानक की जमकर उड़ाई जा धज्जियां। ग्राम पंचायत पनारी खास स्थित गुरमुरा रेलवे स्टेशन के समीप बन रहा पिट निर्माण आरंभ होते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 10 लाख की लागत से पिट-दान का निर्माण हो रहा हैं जहां एक पिलर से दूसरे पिलर की अनुमानित दूरी लगभग (30) फिट से कम नही हैं, ऐसे में 5 इंची की दीवार और बीच-बीच मे ईट का पिलर देते हुए निर्माण करके खाना पूर्ति कर दिया गया हैं। जिस पिट-दान का लंबे अवधि तक चलने की कोई उम्मीद नहीं हैं निर्माण में तीन नम्बर के ईट का प्रयोग किया जा रहा हैं पिट-दान के ईट को आपस मे हल्का टकराने से टूट जा रहा हैं।इतना ही नही पिलर निर्माण में जिस सरिया का प्रयोग किया जा रहा हैं वह भी (8) mm का है। इससे आप खुद अंदाज लगा सकते हैं कि ग्राम पंचायत पनारी में किस तरह से मानक के विपरीत किया जा रहा है।
इस सम्बंध में विकास अधिकारी सुनील सिंह से सम्पर्क करना चाहा गया तो उनका फोन रिसीव नही हुआ। यहीं हाल ग्राम पंचायत अधिकारी पनारी का हैं वह कभी भी फोन रिसीव नही करते। इस प्रकरण पर सहायक विकास अधिकारी अजय सिंह से संपर्क करना चाहा तो उनका भी फोन रिसीव नहीं हुआ। यदि इसकी जांच कराई गई तो निश्चित ही भ्रष्टाचार की बूं आएंगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment