सरस्वती शिशु मंदिर कोन में मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। कोन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 33 माताएं उपस्थित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शीला देवी रही वहीं अध्यक्ष पद पर श्रीमती मीना देवी को मनोनीत किया गया। मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य चंद्रकांत ओझा ने किया।श्री ओझा ने कार्यक्रम के संचालन के दौरान भारतीय संस्कृति, विकास,आदर्श बालक ,गुणवान बालक, बनाने हेतु प्रकाश डाला उन्होंने बताया की बच्चो को आगे बढ़ाने अच्छी संस्कृति और आदर्श बनाने के लिए मां की भूमिका अहम होती है, मां और शिक्षक दोनों के ही मेहनत और परिश्रम से बच्चे आगे बढ़ते है और माता पिता समेत शिक्षको का भी नाम रोशन करते है, कार्यक्रम में उपस्थित माताओं द्वारा गणित अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई पर भी जोर दिया गया की छात्र/छात्राओं को अधिक से अधिक मेहनत कराया जाए जिससे आने वाले समय में बच्चो की कमजोरी गणित और अंग्रेजी न बन सके।माताओं द्वारा सुझाव प्राप्त होने के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप विश्वकर्मा जी द्वारा आदर्श बालक एवं गुणवान ,गणित ,अंग्रेजी, विषयों पर विशेष जोर देने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम के अंत में द्वितीय मासिक परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया गया इस मौके पर मौजूद विद्यालय के आचार्य रामनिवास पांडे ,सूर्यकांत पटेल ,अर्जुन,शोभा,विभा, साहिबा, कैकशा,रुबीना ,सभी आचार्यों ने बच्चो को बेहतर शिक्षा देने के प्रति अधिक से अधिक प्रयास करने का शपथ लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment