हर घर भाजपा ध्वज कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने नगर कस्बे में घरों पर ध्वज लगाकर किया भ्रमण

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय कस्बे में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर हर घर भाजपा ध्वज कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड एवं चुनाव प्रभारी अरविंद पांडे रहे| सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री दिलीप पांडे के निजी निवास पर विधायक द्वारा भाजपा ध्वज लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके उपरांत सभी भाजपा कार्यकर्ता विधायक एवं चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकालकर कस्बे में भ्रमण किया और भ्रमण के दौरान पूरे कस्बे में मोदी योगी जय श्री राम कमल फूल निशान सहित अन्य नारे लगाए और घर घर जाकर भाजपा ध्वज लहरा कर नगर निकाय चुनाव का आगाज किया साथ ही साथ जनसंपर्क कर विधायक ने लोगों से अपील किया कि इस बार दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के विजयी बनाएं और दुद्धी में कमल का फूल खिलाए जिससे दुद्धी नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास हो सके और यहां की जनता को हर एक सुविधा मुहैया कराया जा सके| इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री दिलीप पांडे, सुरेंद्र अग्रहरी ,रामेश्वर राय, मनीष जायसवाल ,मोनू सिंह, राजन चौधरी, बबलू सिंह, सुमित सोनी ,सूरज देव सेठ ,विशाल चौरसिया ,कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अजय चंद्रवंशी, पूजा चंद्रवंशी ,मीरा सिंह गोंड, चमेली देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment