अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। बैरियर बाजार के मुख्य चौराहा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने रविवार की सुबह लगभग 11.30 तीव्र गति से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे अपने दुकान पर खड़े
पिता-पुत्र बुरी तरह से घायल हो गये, ट्रक ड्राइवर कीलापरवाही से कई लोग घायल होने से बाल- बाल बच गए। बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे में धुत्त होकरट्रक चला रहा था। बैरियर चौक से पहले वह दाएं बाएं करते हुए चलती मारुति को बचाते हुए दुकानदार को बुरी तरह घायल कर दिया। इस दुर्घटना में ट्रक वाहन संख्या UP53ET-5454 ने बैरियर निवासी ओम प्रकाश मोदनवाल पुत्र राधे मोदनवाल अपने अन्य एक पुत्र के साथ बैठे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहा अनियंत्रित ट्रक टक्कर मारते हुए चाय विक्रेता ओमप्रकाश के दुकान में जा टकराया।
मिली जानकारी के मुताबिक चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वही आनन-फानन में ओमप्रकाश को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उनको उपचार हेतु जिला हास्पिल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया।
अनियंत्रित ट्रक ने दुकानदार को मारी टक्कर,हादसे में पिता-पुत्र घायल।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, December 11, 2022 8:49 AM
---Advertisement---

