पुजारी के मौत की खबर से परिजनों समेत उनके शुभ चिंत को में शोक की लहर

---Advertisement---

बग्घा सिंह ब्यूरो चीफ/असफाक कुरैशी

बिजपुर,सोनभद्र, एन टी पी सी आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर के पुजारी रामगोविन्द दुबे 90 कि मौत शनिवार की अल सुबह में हो गई।मौत की खबर से परिजनों समेत उनके शुभ चिंत को में शोक की लहर छा गई।परिसर में एन टी पी कर्मचारियों समेत शुभचिंतकों ने एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।सभी ने नम आंखो से पुष्पर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आफिसर्स ए शोसियेशन के राम कुमार मिश्र ने बताया कि पण्डित रामगोविन्द दुबे जी ए न टी पी सी परिसर के शिव मंदिर पर बीते तीन दशक से आरती पूजा का कार्य नियमित रूप से कर रहे थे इधर एक सप्ताह से अस्वस्थ्य चल रहे थे जिनका इलाज परिसर के चिकित्सालय में किया जा रहा था इलाज के दौरान ही शनिवार की अल सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा वाराणसी में दाह संस्कार करने को ब्यक्त की थी सभी ने उनके इच्छा के मुताबिक उनका दाह संस्कार वाराणसी में करने के लिए रवाना हो गए।लंबे समय से शिव मंदिर की देखभाल व आरती पूजा कर रहे पुजारी के मौत से नगर में शोक की लहर छा गई।शोक सभा उनके परिजन समेत एन टी पी सी के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment