करमा पुलिस द्वारा आपराधिक मानव वध कारित करने वाले 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

करमा, सोनभद्र, पुलिस द्वारा आपराधिक मानव वध कारित करने वाले 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आलाकत्ल लाठी किया बरामद-

अवगत कराना है कि दिनांक 23.10.2022 को वादिनी फुलवंती पत्नी रामसागर निवासिनी ग्राम पाण्डेय पोखर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के लिखित तहरीर के आधार पर थाना करमा पर मुकदमा अपराध संख्या 148/2022 धारा 323, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना करमा पुलिस द्वारा आज दिनांक- 09.11.2022 को घटना में संलिप्त अभियुक्तगण क्रमशः 1.राम आसरे पुत्र किशन 2.मनोज पुत्र राम आसरे 3. छोटेलाल पुत्र किशन समस्त निवासीगण राजापुर थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर 4. संजय पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मटिहानी थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर 01 अदद आलाकत्ल लाठी बरामद किया गया । उपरोक्त प्रकरण में थाना करमा पर पंजीकृत अभियोग में धारा 34, 304 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.राम आसरे पुत्र किशन, निवासी राजापुर, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर ।
2.मनोज पुत्र राम आसरे, निवासी राजापुर, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर ।
3. छोटेलाल पुत्र किशन निवासी राजापुर, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर ।
4. संजय पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मटिहानी, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. आला कत्ल एक अदद लाठी बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दुबे, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी मुकेश कुमार यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी विकास गौतम,थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment