दीपू तिवारी संवाददाता
चंदौली चकिया 2 अक्टूबर 2022 को चंद्रप्रभा रेंज में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर श्री वी.के. पाण्डेय क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं अधिनस्थ स्टाफ द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर बड़े ही आदर और निष्ठा से माल्यार्पण कर बापू को याद किया गया।
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर (१५३वी) ध्वजारोहण करते हुए श्री वी.के. पाण्डेय, (क्षेत्रीय वन अधिकारी, चंद्रप्रभा रेंज) ने अधिनस्थ स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा, कि गांधी जी का भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपना बलिदान देकर भारत देश को स्वतंत्र करा करके अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया। जय हिंद, जय भारत।
इस सुअवसर पर श्री विनोद कुमार पांडे (वन क्षेत्राधिकारी), श्री राम चरित्र, श्री रिशु चौबे (वन दरोगा), श्री मनदीप कुमार गौड़ (वनरक्षक), एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे l

