गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,तीन गौं तस्कर गिरफतार।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र। पुलिस के द्वारा गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 3 अभियुक्तो दिनेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय महादेव यादव निवासी शंकरपुर पोस्ट शाहपुर थाना हरिया प्रयागराज वह दीपू कुमार भारती पुत्र बड़े लाल भारती निवासी शंकरपुर व अवधेश कुमार दुबे पुत्र गोपाल दुबे निवासी बिहरा थाना मिर्जामुराद वाराणसी को मय 8 राशि गोवंश व 2 अदद वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मुखबिर की सुचना पर चोपन बैरियर तिराहे से गोवंश की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त मय 8 राशि गोवंश व 2 अदद वाहन के साथ गिरफ्तार कर मु ० अ ० सं० 244/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर मा ० न्या ० के समक्ष भेजा जा रहा है । विवेचना प्रचलित है। समस्त बरामद गोवंशो को वृहद गौसंरक्षण केन्द्र चोपन को सुपूर्द किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में-

– थाना प्र0 नि ० लक्ष्मण पर्वत। – उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया।
– कांस्टेबल अर्पित मिश्रा, सुनील कुमार,कपिलदेव यादव,संदीप शुक्ला शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment