चोपन की पीआरवी कर्मियों द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 250 फिट गहरी घाटी से निकालकर, पहुँचाया अस्पताल-

---Advertisement---

 अशोक मद्देशिया,

चोपन सोनभद्र,की पीआरवी कर्मियों द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 250 फिट गहरी घाटी से निकालकर, पहुँचाया अस्पताल-

आज दिनांक-20.09.2022 को समय लगभग 05:25 बजे थाना चोपन की पीआरवी टीम 1069/3103/3088 को इवेंट संख्या 0755 पर थाना राबर्ट्सगंज अंतर्गत मारकुण्डीक घाटी से कॉलर ने ट्रक पलटने की सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुचकर देखा गया तो एक ट्रक लगभग 250 फिट गहरी घाटी में नीचे पलट गया है, जिसमें ड्राईवर व खालासी फंसे हुए है, पीआरवी कर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना रस्सी की मदद से नीचे उतर कर अथक प्रयास के बाद ड्राईवर व खलासी को निकाला गया। दोनों घायलों का एम्बुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां पर घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है । उपरोक्त किये गये सराहनीय कार्य को आमजनमानस द्वारा पीआरवी टीम व थाना चोपन पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment