अपडेट:- करैत सर्प ने एक ही परिवार परिवार तीन को डंसा,मां और पुत्री की मौत,पुत्र गंभीर।

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। कल रात्रि लगभग दो से बजे के बीच एक ही परिवार के तीन लोगों को करैत सर्प ने डंस लिया जिससे दो की मौत हो चुकी है एवं एक की स्थिति नाजुक है जिसका उपचार जारी है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौरव नगर के स्थायी निवासी ईश्वर प्रजापति अपने बच्चों एवं पत्नी के साथ घर में सोया था कि करैंत सर्प ने बारी-बारी बड़ी पुत्री सरिता उम्र 12 वर्ष, पत्नी सुनीता उम्र 40 वर्ष एवं पुत्र भूपेंद्र उम्र 10 वर्ष को डंस लिया बाद में पड़ोसियों ने सर्प को भी मार डाला। पड़ोसियों के सहयोग से चोपन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया एवं पत्नी एवं बच्चों को लोढ़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर पत्नी की भी मौत हो गई बच्चे का इलाज जारी है घटनास्थल पर तहसील ओबरा उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक चोपन मौके का निरीक्षण किए तथा उप जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी सहयोग होगा किया जाएगा । स्थानीय पड़ोसियों ने बताया कि पति पहले रामलीला मैदान भूंसा बेचता था लेकिन अचानक हल्का सा आर्थिक मानसिक परेशानी के कारण वह बच्चों के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने लगा दिहाड़ी मजदूरी रोज नहीं मिलने के कारण घर माली हालत देखकर पत्नी भी अपनी बच्ची के साथ घरों मे पोंछा बर्तन सफाई का काम करने लगी। ईश्वर प्रजापति निहायत ही गरीब और सीधा स्वभाव का व्यक्ति था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment