सेराजुल होदा,
दुद्धी/ सोनभद्र| शासन के निर्देश पर 5 लाख से ज्यादा विद्युत बिल बकायेदारों के खिलाफ आज विद्युत प्रवर्तन दल ने प्रभारी प्रवर्तन दल जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दुद्धी नगर में चेकिंग अभियान चलाया|
चेकिंग अभियान के दौरान 5 लाख से ऊपर विद्युत बिल बकाया उपभोक्ताओं की विधिवत जांच की गई व और कनेक्शन का भौतिक सत्यापन कर वीडियो ग्राफी करायी गयी |
प्रवर्तन दल ने क़स्बे के रामनगर में राजकुमार , प्रेम शर्मा, व नरेश कुल तीनों तकरीबन 8 लाख से अधिक का विद्युत बिल बकायेदारों के यहां जांच किया वहीं पूर्व में चले रजखड़ पैट्रोल पम्प पर 10 लाख 15 हजार 4 सौ 81 का विद्युत बिल बकायेदार के यहां भी जांच की| ऊक्त चारों के स्थान पर पहुँचकर प्रवर्तन दल ने विधिवत जांच किया और कनेक्शन की वीडियोग्राफी कराई ,प्रभारी ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही|कहा कि जल्द इन बकायेदारों के खिलाफ नोटिस जारी की जाएगी |
विद्युत प्रवर्तन दल ने बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन का किया जांच
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 15, 2022 4:39 PM
---Advertisement---

