सेराजुल होदा
दुद्धी/ सोनभद्र|आगामी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा व चेहल्लुम ( चालीसवाँ) त्यौहार के मद्देनजर गुरुवार की शाम पीस कमेटी बैठक स्थानीय कोतवाली परिसर में सीओ आशीष मिश्रा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से निर्धारित समय पर विभिन्न कार्यक्रमों को सम्पन्न करने की ताकीद की गई | कहा कि उस दिन शनिवार होने के नाते संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा , इस लिए दोनों पक्ष अपने कार्यक्रमों आपसी सामंजस्य से आगे पीछे निर्धारित कर ले, निमियाडीह में तय सीमा पर ही अपने अखाड़े का कार्यक्रम सम्पन्न होगा ,इसमें तनिक भी बदलाव नही किया जाएगा|सीओ ने सभ्रांतजनो को कहा कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और मिनी हैंड माइक व लाउड स्पीकर के लिए एसडीएम की परमिशन की अनिवार्यता है|डीजे के प्रयोग पर कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी , त्यौहार के दरमियान बिजली पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से किया जाए वहीं साफ सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाए| त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए नहीं तो व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा|इस दौरान दोनों संगठनों के अगुवा विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए
| इस मौके पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकरी अमित कुमार ,प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ,क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल , क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह के साथ जंय बजरंग अखाड़ा कमेटी अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरी , महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता , रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ,महामंत्री कमल कुमार कानू , संतोष गुप्ता ,आनन्द कुमार ,सुरेंद्र अग्रहरी ,राकेश श्रीवास्तव , संजीव तिवारी,प्रेमनारायण उर्फ मोनू सिंह , अखाड़ा कमेटी सदर मो वैश , तबरेज आलम ,तालिब शाह ,राफ़े खान के साथ काफी से संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहें|

