दीपू तिवारी , संवाददाता
(चकिया चंदौली) उत्तर प्रदेश चीता जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 14-09-2022 को कंपोजिट विद्यालय मुड़हुवा द. में एक प्रतियोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में 176 बच्चे प्रतियोगिता में भाग लिए। बच्चों को चीता के विषय में जागरूक किया गया एवं चीते से जुड़ी जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री वी.के. पाण्डेय, (वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा रेंज)
ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराधा देवी, (ग्राम प्रधान मुड़हुवा द.) रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक श्री संदीप कुमार, एवं इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे। शिकारगंज अनुभाग के वन दरोगा ओमप्रकाश, वन रक्षक एवं अन्य वन कर्मी भी उपस्थित रहे।

