विक्की राम,, संवाददाता ,,
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत ओरमौरा स्थित होटल डिजायर पर कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज करते हुए होटल के अंदर घुस कर होटल के स्टाफ के साथ मारपीट किया गया। विडियो में उन लोगों का मन इतना बढ़ा हुआ दिख रहा है की उनके द्वारा पुलिस की उपस्थिति में गाली गलौज करते एवं मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गए, होटल डिजायर के मालिक एवं मुस्लिम राष्ट्रिय मंच (आर एस एस) के जिला सैयोजक एवम क्राइम जासूस के उपसम्पादक श्री हाजी सलीम हुसैन द्वारा उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराया , जिस पर अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया और होटल डिजायर में कार्यरत स्टॉप रोहित सोनकर पुत्र बुलबुल सोनकर के दिए तहरीर पर कार्रवाई करते हुए
अब्दुल्लाह खान, विजय जैन , साजित ,रजत जैसवाल पर 323,504 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं आगे की वैधानिक करवाई के लिए निर्देशित किया गया, आपको बताते चलें कि सारा मामला बीते मंगलवार 6 तारीख रात्रि 9:00 बजे का बताया जा रहा है

