घर से गायब युवती का पोखरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Sunday, July 24, 2022 9:52 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हरिया गाँव मे एक उन्नीस वर्षीय युवती ने शनिवार की रात घर के पास बावली में कूद कर जान देदी। सूचना पर रविवार को पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार उषा कुमारी पुत्री शिवशंकर गोड़ उम्र 19 रात में खाना खा कर घर से बाहर निकली और घर से कुछ दूर बावली में जाकर कूद गयी। देर रात तक घर न आने पर परिजन रात में लड़की की खोजबीन शुरू किए लेकिन उसका पता नही चला सुबह खोजबीन के दौरान उसकी लाश बावली में देख चीख पुकार मच गई। ग्राम प्रधान इजाजत शेख ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर जांच में जुटी हुई है। हल्का उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता शिवशंकर गोड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर लिया है फिलहाल पुलिस आत्महत्या ही मान रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment