नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के जांच की मांग
सोनभद्र:-दुद्धी नगर पंचायत में विभिन्न दुर्व्यवस्थाओं व नगर पंचायत प्रशासन के मनमाने रवैए से आजिज होकर शनिवार को नगर पंचायत के सभासदों ने दर्जनों नगर वासियों के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर समस्याओं को सीडीओ सौरभ गंगवार को अवगत कराया।
सभासद दिलीप पांडेय बसंती देवी, धनंजय रावत ,गोपाल सोनी अंजना देवी विनोद मिश्रा पुष्पा देवी आदि ने बताया कि वार्ड नंबर चार में पिछले चार वर्ष से आरो प्लांट लगाया गया है जो बार बार खराब हो जाता है और वर्तमान में भी खराब है जिससे कई वार्ड के लोग पेय जल आपूर्ति की किल्लत से जूझ रहे है करीब 400 लोगो को पानी नहीं मिल पा रहा।नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में व्यापक भ्रष्टाचार हुए है ।नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शौचालय घोटाले भी किए गए है जिसकी जांच की जाए।कस्बे में नाली निर्माण कराकर छोड़ दिया गया लेकिन उस पर ढ़क्कन नहीं लगाई गई जिससे मच्छरों के प्रकोप बढ़ गए हैं नगर पंचायत में कर्मियों का वेतन घोटाला हुआ है ।शिकायत के दौरान सीडीओ ने तहसीलदार बृजेश वर्मा से शिकायत के बाबत जांच करने का निर्देश दिया।

