समझौते को बढ़ाए हाथ,3परिवार फिर से हुए एक साथ

By:

On: Sunday, July 10, 2022 4:22 PM

---Advertisement---

सोनभद्र : बिछड़े परिवार को एकत्रित जिसमें से तीन का मौके पर समाधान किया गया,वहीं दो अगले तिथि पर समाधान करने का निर्देश संबंधितों को दिया गया!रविवार को महिला थाना में परिवार परामर्श दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल पांच मामले आए,मामलों में एक पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण अगले तिथि को समाधन करने निर्देश दिया गया
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संतु सरोज ने बताया कि एसपी डा. यशवीर सिंह के निर्देश पर परामर्श दिवस आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आए वाद-विवाद को आपसी समझौते से हल कराने का पूरा प्रयास किया जाता है। समझौते के तहत जिन परिवारों में समझौता कराया जाता है उसका तीन माह निगरानी की जाती है। पुलिस पड़ोसियों, ग्राम प्रधान के साथ पुलिस टीम संबंधित परिवार से भी मिलती है। अगर कोई समझौता के बाद भी कोई परिवार एक साथ नहीं रहता है तो उन्हें पुन: समझाने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर संगीता श्रीवास्तव, संगीता पाठक, मंजू देवी आदि रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment